फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री ने उत्तराखंड को दी सौगात, गढ़वाल कुमाऊं के बीच चलेगी शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन

Thu, 03 May 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
train in mountain
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को सौगात दी है। जल्द ही प्रदेश के दोनों मंडलों के बीच शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन चलाई जाएगी।हाल ही में राज्यसभा के लिए उत्तराखंड से निर्वाचित हुए सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने गढ़वाल कुमाऊं के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन की राज्य की जनता को सौगात दी है।

विज्ञापन


आज उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस विषय को लेकर वार्ता की। रेल मंत्री ने तत्काल सहमति देते हुए कहा कि शीघ्र यह सेवा प्रारम्भ हो जाएगी। उन्होंने कहा वे अपने मंत्रालय के अधिकारियों से ट्रेन के देहरादून से काठगोदाम के बीच के स्टॉपेज और ट्रेन के समय आदि की चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

anil baluni
बता दें कि, लंबे समय से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच दिन में चलने वाली और दोबारा उसी रूट पर लौटने वाली एक चेयर कार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि कुमाऊं मंडल के नागरिकों को निरंतर विभिन्न कामों से राजधानी देहरादून आना होता है और उसी तरह गढ़वाल मंडल से नागरिकों और सरकार के प्रतिनिधियों को निरंतर राज्य के हाईकोर्ट नैनीताल जाना होता है। अभी तक मात्र शाम की रेल सेवा देहरादून से काठगोदाम और काठगोदाम से देहरादून के लिए उपलब्ध थी।

लोगों की इस मांग को लेकर सांसद बलूनी ने रेल मंत्री से भेंट कर गुरुवार को इस संबंध में सहमति प्राप्त की। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री जल्द ही चेयर कार की घोषणा करेंगे। इसे लेकर बलूनी ने रेल मंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि इस सुविधा से दोनों मंडलो के नागरिकों को बहुत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें