फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में सामान लेकर चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरा यात्री, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत

Wed, 05 Jun 2019 08:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

समान लेकर ट्रेन में चढ़ रहे एक यात्री का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले के थाना पुलवरिया निवासी ईश्वर (39) पुत्र जगदीश सिंह मंगलवार को कामाख्या एक्सप्रेस से पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन कुछ देर के लिए लक्सर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो ईश्वर कुछ सामान खरीदने के लिए लक्सर रेलवे स्टेशन पर उतर गया।

लेकिन, इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईश्वर सामान लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया ओर वह प्लेटफार्म के नीचे चला गया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को लक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सुभाष चंद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें