फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

Fri, 10 Feb 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर में चल रहे पुल निर्माण कार्य में रेलवे ट्रैक पर तीन मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार की सुबह लाइन के पास फंसी हुए ट्रेन को तीनों मजदूर क्रेन से निकलवा रहे थे। तभी सामने से ट्रेन आ गई। क्रेन की आवाज में ट्रेन आने की आवाज नहीं सुनाई दी। 

और तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। स्‍थानीय पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। 

वहीं मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद का गनर पुलिस कर्मी शुक्रवार की सुबह शिवालिकनगर में मृत मिला। दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। मृतक पुलिसकर्मी अभिषेक टिहरी गढ़वाल घनसाली का रहने वाला है। 
विज्ञापन


हरिद्वार के ही एक आश्रम में पुलिस कर्मी भूपेंद्र मृत अवस्था में मिला। बताया गया कि मृतक उत्तरी हरिद्वार में रहता है और पुलिस लाइन में तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें