राजपुर रोड पर चारों युवक पार्टी करने के बाद दो बाइकों से बल्लपुर चौक होते हुए जीएमएस रोड आ रहे थे। पुलिस ने घायलों से पूछताछ के आधार पर बताया कि बल्लीवाला फ्लाई ओवर के ऊपर आगे चल रहे वसीउर्रहमान और ईशान की बाइक अचानक स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई।
पीछे से आ रही सैम्यूर्रहमान और उत्कृष की बाइक असंतुलित होकर दूसरी साइड में फ्लाई ओवर की दीवार से टकरा गई। सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटों की वजह से बाइक सवार दोनाें छात्रों की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों वसीउर्रहमान और ईशान को 108 की मदद से पहले दून और बाद में मैक्स अस्पताल भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि मृतक सैम्यूर्रहमान के पिता डाक्टर है तो उत्कृष के पिता लक्ष्मण करील के पिता डिस्पेंसरी रोड पर गैस चूल्हे आदि ठीक करने का काम करते है।
दोनों अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे। परिजन शवाें का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद वसंत विहार थाना पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को बिना पीएम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल वसीउर्रहमान दून के यूपीएसई में कोचिंग और ईशान ऑनलाइन व्यवसाय का काम करता था।
घटनास्थल पर मिला एक ही हेलमेट
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से एक ही हेलमेट बरामद किया है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि जाहिर है कि एक ही बाइक चालक के पास हेलमेट था। दूसरी बाइक का चालक हेलमेट नहीं पहने था। हेलमेट न होने के कारण छात्रों के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से जान गई है। मौत के मुंह में गया छात्र सैम्यूर्रहमान के अलावा घायल वसीउ र्रहमान और ईशान एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं।