फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे मसूरी, यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 25 Oct 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार(कल) पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। मसूरी एलबीएस में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के दौरान यातायात डायवर्ट रहेगा। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने प्लान जारी कर दिया। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल ने लोगों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे। एलबीएस जाने वाला मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


यहां रहेगा रूट डायवर्जन
 .जीरो बैंड से ऊपर मसूरी एलबीएस की ओर कोई भी पर्यटक वाहन एवं व्यवसायिक वाहन नहीं जायेगा। स्थानीय लोग आवागमन कर सकें गे।

.किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक से जीरो बैंड से एलबीएस तक सड़क पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जायेगा।

.पोलो ग्राउंड से एलबीएस तक संपूर्ण मार्ग पर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।

. कैंपटी फॉल में गए पर्यटकों को विकासनगर होते हुए भेजा जायेगा।
विज्ञापन

असुविधा पर इन नंबरों पर करे संपर्क

.मसूरी रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

.किंग्रेग से जीरो बैंड तक कोई भी वाहन मार्ग पर पार्क नही होगा।

.देहरादून शहर के भीतर भी भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

.कटींजेन्सी रूट जौली ग्रांट से एलबीएस तथा जीटीसी से एलबीएस तक समस्त भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

यहां रहेगा रूट डायवर्जन
राकेश देवली क्षेत्राधिकारी यातायात- 9411164586
राजीव रावत निरीक्षक यातायात  - 9458149987
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें