फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्राओं से जाम होगी सड़क, आज रूट देखकर ही बाहर निकलें

Mon, 05 Sep 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मेला
विज्ञापन
देहरादून के लोगों के लिए सोमवार का दिन मुसीबत भरा रहेगा। एक तो वैसे ही रविवार की छुट्टी के बाद अगले दिन यातायात का दबाव रहता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में सोमवार को निकलने वाले वाली  चार शोभायात्राओं से ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ाना स्वाभाविक है। खासतौर पर स्कूलों की छुट्टी के समय हालात ज्यादा बिगड़ने की संभावना है। इससे सिविल और यातायात पुलिस की सांसें फूली हुई हैं।

शोभायात्राएं इस तरह प्रस्तावित हैं कि ट्रैफिक डायवर्जन करना भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है। लिहाजा शोभायात्राओं का रूट जानने के बाद ही घर से निकलना बेहतर होगा। 
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ रथयात्रा
समय-पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक
प्रस्तावित मार्ग - श्री जगन्नाथ यात्रा परेड ग्राउंड से दर्शन लाल चौक, पलटन बाजार, धामावाला, दर्शनी गेट, गांधी रोड, महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए हरिद्वार रोड स्थित कृष्णा वेडिंग प्वाइंट पर संपन्न होगी। स्कूलों की छुट्टी के बाद रथयात्रा पलटन बाजार से महाराजा अग्रसेन चौक की तरफ निकलेगी। 

गणेश जी की शोभायात्रा
समय-सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक 
प्रस्तावित मार्ग - कान्हा जी सेवा समिति की ओर से मां काली मंदिर खुड़बुड़ा से गणेश जी की शोभयात्रा शुरू होकर पटेलनगर रोड और लाल पुल से वापस होगी। 

प्राचीन शिव मंदिर की शोभायात्रा
समय-पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक
प्रस्तावित मार्ग- शोभायात्रा शिव मंदिर धर्मपुर चौक से अग्रवाल बेकरी, सब्जी मंडी, इनकम टैक्स तिराहा, हिम पैलेस, सनातन धर्म मंदिर से घूमकर आंतरिक मार्गों से ओल्ड नेहरू कॉलोनी मंदिर में संपन्न होगी। 
विज्ञापन


गणेश उत्सव यात्रा
समय-सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक
प्रस्तावित मार्ग- आईएसबीटी रोड स्थित पारस वेडिंग प्वाइंट से गणेश उत्सव यात्रा पटेलनगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी।

सोमवार को ट्रैफिक के दबाव के बीच चार-चार शोभायात्राओं के संचालन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने के तमाम कदम उठाए गए हैं। संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह सड़क किनारे से होकर जाएं। परिस्थिति के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन की भी योजना है। शहर के लोगों से भी मदद की अपेक्षा है। लोग शोभायात्रा रूट के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें तो बेहतर होगा। 
- धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें