: सुभाष रोड, एमकेपी रोड से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड और पवेलियन ग्राउंड में पार्किंग व्यवस्था होगी।
: रायपुर व ईसी रोड से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए मंगला देवी इंटर कॉलेज और डूंगा हाउस
: राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए एमडीडीए पेड पार्किंग घंटाघर, एमडीडीए फ्री पार्किंग, पुराना मसूरी बस अड्डा, राजपुर रोड, बहल चौक के पास खाली भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी
: धर्मपुर क्षेत्र के वाहनों के लिए रेसकोर्स रोड पर वन साइड पार्किंग और बन्नू स्कूल में पार्किंग रहेगी
: चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए जनपथ मार्केट बिंदाल में पार्किंग रहेगी
: सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिए नगर निगम कार्यालय, राजीव गांधी शॉपिंग कांपलेक्स में पार्किंग की व्यवस्था होगी
भारी वाहन रहेेंगे प्रतिबंधित
: शहर के अंदर टूरिस्ट बस, ट्रक, ट्रैक्टर, टैंकर आदि सभी प्रकार के भारी वाहनों
का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए कोई भी अनुमति मान्य नहीं होगी। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहनों को कारगी से दूधली होते हुए डायवर्ट किया जाएगा
: सड़क पर नो पार्किंग मे खडे़ वाहन व यातायात को अवरुद्ध कर रहे वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा
मसूरी के लिए वैकल्पिक मार्ग
: दिल्ली, हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, कमला पैलेस, जीएमएस रोड, बल्लूपुर, कैंट, सीएसडी, बीजापुर गेस्ट हाउस, अनारवाला, जोहड़ी गांव से कुठाल गेट होते हुए मसूरी जा सकेंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
: विकासनगर व प्रेमनगर से आने वाले वाहन प्रेमनगर, बल्लूपुर चौक, कैंट, सीएसडी, बीजापुर गेस्ट हाउस, अनारवाला, जोहड़ी गांव से कुठाल गेट होते हुए मसूरी जा सकेंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
: हरिद्वार व ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन थानो, महाराणा प्रताप चौक, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, कोल्हूखेत होते हुए मसूरी जा सकेंगे और वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।
: डोईवाला, मियांवाला से मसूरी जाने वाले वाहन मियांवाला, डोभाल चौक, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, कोल्हूखेत होते हुए मसूरी जा सकेंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।