फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देहरादून की सड़कों पर फंस सकते हैं आप

Thu, 17 Apr 2014 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर गुरुवार को आपको सुबह घंटाघर की तरफ आना है तो रास्ता बदलकर आएं। भाजपा, कांग्रेस, बसपा के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


इनके जुलूसों की वजह से घंटाघर, दून अस्पताल, कचहरी, इनामुल्लाह बिल्डिंग की तरफ जाम की स्थिति रहेगी। इसके लिए लोग दूसरे वैकल्पिक रास्ते चुनेंगे तो बेहतर रहेगा।

सुबह 10 बजे से निकलने लगेंगे जुलूस
राजनीतिक दलों के नामांकन जुलूस सुबह 10 बजे से निकलेंगे। यह क्रम दोपहर तक जारी रहेगा। इस वजह से लोगों को दोपहर 1.30 बजे तक इस तरफ निकलने से दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


भाजपाई जुलूस की शक्ल में डूंडा हाउस परेड ग्राउंड से सुबह 10 और 10.30 बजे के बीच एस्लेहाल होते राजपुर रोड कांग्रेस भवन के सामने आएंगे।

यहां से घंटाघर, पंचायती मंदिर चौक, कबाड़ी मार्केट होते हुए दून अस्पताल चौक पहुंचेंगे। यहां से कलेक्ट्रेट जाएंगे।

द्रोण से कचहरी जाने वाला रास्ता रहेगा बंद

यूकेडी दफ्तर की तरफ से दून अस्पताल और कचहरी आने वाला रास्ता बंद रहेगा। लोग प्रिंस चौक से आगे हरिद्वार रोड पर आएं, वहां बायीं तरफ की रोड से दून अस्पताल आ सकते हैं।

द्वारिका स्टोर की तरफ से भी दून अस्पताल आया जा सकता है। प्रिंस चौक से घंटाघर जाने वाली सड़क से कचहरी आना मुश्किल हो सकता है। लोग पलटन बाजार के अंदर से आ सकते हैं।

दर्शन लाल चौक, गांधी रोड पर भी परेशानी संभव

भाजपा के फौरन बाद कांग्रेस का नामांकन जुलूस निकलेगा। जो इसी रूट से कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।

इसके पहले कांग्रेसियों की सभा भी होगी। कांग्रेस का नामांकन जुलूस निकलने के बाद बसपा का जुलूस भी परेड ग्राउंड से निकलेगा।

यह दर्शनलाल चौक, गांधी रोड होता हुआ कलेक्ट्रेट आएगा। जुलूसों के लगातार निकलने से इन क्षेत्रों में यातायात बाधित रहेगा।

राजनीतिक दलों ने क्या किया

यातायात व्यवस्था में दिक्कत न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोली को जिम्मेदारी दे दी है। ट्रांसपोर्ट कमेटी गठित की गई है।
- ज्योति प्रसाद गैरोला, चुनाव संयोजक भाजपा प्रत्याशी

जुलूस की परमीशन ले ली है। प्रशासन व्यवस्था देखेगा वैसे सेवादल की टीम भी लगा दी है। नामांकन के दौरान जुलूस सामान्य प्रक्रिया है।
- विजय सारस्वत, महामंत्री (प्रशासनिक) प्रदेश कांग्रेस कमेटी

नामांकन जुलूस निकालते समय यातायात व्यवस्था में कोई दिक्कत न होने पाए, यह जिम्मेदारी पुलिस की है। प्रशासन व्यवस्था देखे।
- मैराम कोली, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन

नामांकन जुलूसों में आधा घंटा रहेगा अंतर

एसएसपी अजय रौतेला का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से बात कर यह सुनिश्चित कर लिया गया है कि उनके जुलूसों में कम से कम आधा घंटे का अंतर रहे, ताकि व्यवस्था बनाने में परेशानी न हो।

जुलूस को घंटाघर की तरफ न ले जाने पर भी बातचीत हुई है। उम्मीद है कि लोगों की दिक्कत को देखते हुए पार्टियां घंटाघर की तरफ जाने से परहेज करेंगी। गुरुवार को सुरक्षा प्रबंध कड़े करने के साथ यातायात डायवर्ट किए जाने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें