फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया राकेश अग्रवाल का स्वागत

विज्ञापन
08 रेलवे रोड स्थित कार्यालय में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिण? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश अग्रवाल का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि राकेश अग्रवाल छात्र जीवन से ही सामाजिक व जुझारू प्रवृत्ति के हैं। वह हमेशा से व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहते हैं। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राकेश ने मंडी समिति अध्यक्ष रहते हुए व्यापारी हितों के लिए बहुत कार्य किए हैं। व्यापार मंडल में इनके आने से संगठन मजबूत होगा। कार्यकारिणी सदस्य राकेश अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर रवि जैन, पवन शर्मा, दीपक बंसल, अभिषेक शर्मा, सुनील तिवारी, सतीश पाल, मनोज टुटेजा, नवीन भारद्वाज, अनुज जैन, आशु डंग, जगमीत सिंह, अनुराग शर्मा, अवनीश गुप्ता, नरेंद्र मैनी, अखिलेश दीवान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें