फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी कोरोना महामारी से परेशान : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि जहां व्यापारी व छोटे दुकानदार कोरोना महामारी की मार झेलते हुए आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। रविवार को व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक में लालचंद शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले साल से व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों के सामने जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचा हुआ है। इस दौरान चन्द्रगुप्त, सतनाम, मनु कोचर, कुलवंत के मार्गदर्शन में नई मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अजय वाधवा प्रेसिडेंट, अनुज रस्तोगी वाइस प्रेसिडेंट, राहुल सूद सेक्रेटरी, विश्वा रमन को ट्रेजरार बनाया गया। मा.सि.रि.
विज्ञापन

सत्ता में आते ही सभी रुके विकास कार्य होंगे पूरे : राजकुमार
देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजपुर विधानसभा स्थित चुक्खूवाला वार्ड में एक जनसंपर्क बैठक में उन्होंने यह बात कही। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे जो जनहित में नीतियां निकाली गई थी वह भाजपा सरकार ने बंद कर दी हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी रुके विकास कार्य पूरे करेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार आएगी तो महंगाई कम होगी, लेकिन आज हाल उसके विपरीत चल रहा है। सभी आम जनता परेशानी में है। इस अवसर पर पार्षद अर्जुन सोनकर, ओमप्रकाश वाल्मीकि, देवेन्द्र कौर, नीरज नेगी, अमीचंद सोनकर, अजय बेनवाल, दीपक थापा, अशरेज अलि, हिमांशु लोधी, रवि आदि मौजूद थे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें