फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापरियों के सब्र का टूट रहा पैमाना, 40 दिन से चोक सीवर चोक की नहीं हुई पहचान

Fri, 07 Aug 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पहाड़ी गली चौक पर सीवर व स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के चोक होने की जांच के लिए पिछले 40 दिनों से खड़ी मशीनों के मामले में व्यापार मंडल ने कड़ी नाराजगी जताई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा जल संस्थान को चोक समस्या के समाधान के लिए 15 दिन का जो समय दिया गया था, वो अब पूरा हो चुका है। उन्होंने कमी नहीं ढूंढ पाने पर जल संस्थान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि अगले चार दिनों में मशीनों को नहीं हटाया गया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

नगर के पहाड़ी गली में किसी स्थान पर सीवर चोक हो गया था। चोक होने वाले स्थान को चिन्हित नहीं किए जाने के बजाए जल संस्थान ने मुख्य चौक पर मशीनें लगाकर सीवर को खाली करके उससे निकलने वाले वेस्ट को हाइवे के नाले में डाल दिया था। वहीं, 40 दिन बीतने के बावजूद अभी तक सीवर चोक का फॉल्ट नहीं ढूंढा जा सका। जबकि मशीनें पहाड़ी गली चौक पर जस की तस खड़ी हैं। मशीनों के खड़े रहने से न सिर्फ आसपास की दुकानों का व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

समस्या के समाधान के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जल संस्थान के अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया था जो कि पांच अगस्त को पूरा हो चुका है। समय पूरा हो जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जल संस्थान से समस्या के समाधान की आगे की रणनीति, समाधान करने में सक्षम नहीं होने पर विशेषज्ञों की सहायता लेने, इस कार्य पर हुए व्यय और धन की बर्बादी पर जवाबदेही आदि से संबंधित सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें