फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निजी हाॅस्टल की मेस में फटा सिलिंडर लपटों में खाक हुआ छात्रों का सामान

Fri, 07 Aug 2026 02:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई के बहादुरपुर शैतान चौक स्थित एक निजी छात्रावास (कुश हॉस्टल) की मेस में बृहस्पतिवार दोपहर एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे के समय छात्रावास में रहने वाले बीएफआईटी कॉलेज के सभी छात्र अपनी कक्षाओं में गए हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, 50 छात्रों की क्षमता वाले इस हॉस्टल में वर्तमान में 30 छात्र रह रहे थे, जबकि अन्य अवकाश पर घर गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे मेस में रिसाव के कारण भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं। सिलिंडर फटने से स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। दमकल कर्मियों ने बड़े फायर टेंडर की मदद से आग को छात्रावास के अन्य कमरों तक फैलने से रोका। हालांकि, तब तक मैस और कमरों में रखा फर्नीचर, किताबें, छात्रों का निजी सामान व बिजली उपकरण जलकर राख हो चुके थे।बिना एनओसी चल रहा था हॉस्टल, स्मोक डिटेक्टर और स्प्रिंकलर भी गायब : अग्निशमन विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि छात्रावास बिना अनिवार्य अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित किया जा रहा था। भवन में फायर एक्सटिंग्विशर तो टंगे थे, लेकिन धुआं पहचानने वाले स्मोक डिटेक्टर और वॉटर स्प्रिंकलर जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं थीं। यदि ये उपकरण होते तो शुरुआती चरण में ही आग पर नियंत्रण पाया जा सकता था। अग्निशमन विभाग पूर्व में भी हाॅस्टल संचालक को नोटिस जारी चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें