फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालमार्ट स्टोर के विरोध में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में वालमार्ट के स्टोर खोले जाने की सरकार की अनुमति से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दून महानगर के प्रमुख व्यापारी संगठनों ने शिवाजी धर्मशाला में बैठक कर नाराजगी जमाई। बैठक में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति, दि होलसेल डीलर्स एसोसिएशन आढ़त बाजार, देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स, वनस्पति डीलर्स, जनरल मर्चेंट्स, युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। सरकार के निर्णय से दो हजार नए रोजगार पैदा होंगे, लेकिन 20 हजार व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से बेरोजगार हो जाएंगे। जबकि, अप्रत्यक्ष रूप से बेरोजगार होने वाले व्यक्तियों की संख्या इससे भी अधिक होगी। खुदरा व्यापार करने वाले सभी छोटे दुकानदार स्टोर खोले जाने से प्रभावित होंगे। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी वॉलमार्ट के स्टोर नहीं खुलने दिए जाएंगे।
इस दौरान प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष एनपी दीवान, गढ़वाल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार दीवान, कृष्णलाल आहूजा, आढ़त बाजार एसोसिएशन के महासचिव विनोद गोयल, अजय गुप्ता, संदीप गोयल, विवेक अग्रवाल, राजकुमार अरोड़ा, राजकुमार रेखी, सुधीर अग्रवाल, सुरेश चंद दुआ, सुधीर जैन, अजय गुप्ता, अनुज गोयल, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें