भोजवाला तप्पड़ में आयोजित कबड्डी के ट्रायल में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
देवभूमि कबड्डी एकेडमी के तत्वावधान में जस्ट कबड्डी ऑफ इंडिया के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। भोजावाला तप्पड़ स्थित खेल मैदान में आयोजित इस ट्रॉयल में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रॉयल का शुभारंभ एकेडमी के अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान और जस्ट कबड्डी के चेयरमैन सोहन सिंह ने किया। चेयरमैन सोहन सिंह ने बताया कि बीते आठ साल से इस कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। ट्रॉयल में चयनित खिलाड़ियों की टीम में शामिल करने को लेकर बाद में बोली लगाई जाएगी। लीग का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। ट्रॉयल में झारखंड के छह, हरियाणा के 24, यूपी के 34, हिमाचल के 13 और उत्तराखंड के 42 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कोच रोशन लाल, भरत तोमर, कुंवर सिंह राय, मोहन सिं चौहान, महेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र चौहान, प्रवीन चौहान, प्रेम बिष्ट, चैन सिंह चौहान, अजय नौटियाल, जवाहर सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।