फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणः हथौड़ा चलाया, अब पानी भी तो रोको

Fri, 13 Sep 2013 06:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान करने वाले अमृतपाल सिंह परेशान हैं। अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान नियमों का हवाला देकर उनकी दुकान के आगे बना फुटपाथ तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे में इन दिनों बारिश का पानी दुकान में भर रहा है। पास के ही दुकानदार जतिन को कुछ महीने पहले बरसात का पानी दुकान में भरने से लाखों का नुकसान हुआ था।

पढें, नीरू हत्याकांडः कुछ अनुसुलझे सवाल अभी बाकी

फुटपाथ ऊंचा करवाया
इसके बाद उन्होंने फुटपाथ ऊंचा करवाया, लेकिन वह अभियान की भेंट चढ़ गया। अब फिर दुकान में पानी आने से उनकी पेशानी पर बल पड़ने लगे हैं।

जतिन और अमृत की तरह पलटन बाजार के कई दुकानदार इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन नगर निगम उनकी सुध नहीं ले रहा।

नाले खुले नहीं, सड़क बनती गई
नगर निगम बाजार से गुजरने वाले भूमिगत नाले की सफाई में लापरवाही बरत रहा है। सड़क का पानी और गंदगी जिन छेदों के जरिये नाले में पहुंचते हैं, उनकी भी सफाई नहीं होती।

पढें, मसूरीः नौंवी का छात्र, अश्लील संदेश और सुसाइड

इससे नाला चोक हो गया है। दूसरी ओर, बाजार की सड़क पर पिछले वर्षों में लगातार मरम्मत और डामरीकरण हुआ है। इससे सड़क की ऊंचाई फुटपाथों के बराबर और कई जगह तो इससे भी ऊपर हो गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों का दर्द
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान ठीक है, लेकिन हमारी समस्या पर अधिकारी मुंह फेर लेते हैं। दुकानों में पानी घुसने से बचने के लिए ही हमने फुटपाथ ऊंचे किए थे। निगम कुछ करता नहीं तो हम कहां जाएं?
- अमृतपाल सिंह

नगर निगम को बाजार में ड्रेनेज की समस्या पर भी ध्यान देना चाहिए। नाला चोक है, हम परेशान हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बाजार की इस सबसे बड़ी समस्या से ध्यान हटाया जा रहा है।
- मनोज गुप्ता

कई बार हमने खुद ही नालियां साफ करवाई हैं। अब रोड ऊंची हो गई है। थोड़ा सा भी पानी जमा होता है तो दुकान में घुस जाता है। ऐसे में हम फुटपाथ को ऊंचा न करें तो फिर क्या उपाय करें?
- अशोक

पढें,...आसाराम के आश्रम को सील करने की तैयारी

टाइल्स लगाना गलत है, लेकिन ज्यादातर व्यापारियों ने फुटपाथ सिर्फ इसलिए ऊंचे किए हैं कि दुकानों में पानी घुसने से रोका जा सके। यह अतिक्रमण नहीं है, ऐसे फुटपाथों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन

- जतिन

इनकी भी सुनिए
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। फुटपाथ लोनिवि के हैं, जबकि सफाई निगम को करानी है।
- हरक सिंह रावत, एडीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें