फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दो युवकों समेत गंगनहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दोनों का नहीं कोई सुराग

Sun, 24 Nov 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
नदी में गिरा टैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार क्षेत्र में राजीव नगर बस्ती (गोविंदपुरी कालोनी के पीछे ) भूसे से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली और उसमें सो रहे जीजा साला गंगनहर में समा गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर का चालक और उसका एक साथी गोशाला में भूसा उतारने के लिए जगह देखने गए थे।

विज्ञापन


जल पुलिस के दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों लोगों का पता नहीं चल सका है। दोपहर बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को गंगनहर से निकाला गया। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। 

लक्सर क्षेत्र के गांव खानपुर से नफीस पुत्र यामीन, यूनुस, इकबाल पुत्रगण कल्लन और मुस्तकीम पुत्र अली भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे थे। भूसा राजीव नगर बस्ती में कमलेश देवी की गोशाला में उतारा जाना था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे ड्राइवर नफीस और यूनुस ने कमलेश देवी से संपर्क साधा। वह ट्रैक्टर ट्राली को खड़ी कर गोशाला में भूसा उतारने के लिए जगह देखने के लिए चले गए। ट्रैक्टर ट्राली पर मुस्तकीम (35) उसका साला इकबाल (34) सो रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ढलान पर खड़ी होने के चलते न्यूटल रही ट्रैक्टर ट्राली खिसककर गंगनहर में जा समाई। कुछ देर में पहुंचे चालक नफीस और यूनुस ने जब मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। 

सूचना मिलने पर कोतवाली हरिद्वार और ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  तुरंत ही जल पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उजाला होने पर गंगनहर में समाए जीजा साले की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली संभवत ढलान पर थी और वह खिसककर गंगनहर में गिर गई। जीजा साला उस पर सो रहे थे, इसलिए उन्हें संभलने भर का मौका भी नहीं मिला होगा। जल पुलिस ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका है। ट्रैक्टर ट्राली को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें