फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राली का चालक गिरफ्तार 

Fri, 19 May 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर पुलिस ने खनन से भरे ओवरलोड वाहन और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ कर सीज कर दिया।
विज्ञापन


मामले में एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चोरी और खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि बीती बृहस्पतिवार की रात को उपनिरीक्षक विजय बोहरा ने पुलिस कर्मियों के साथ स्वारना नदी में छापा मारा।

जहां नदी में एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध खनन के लिए उतरी थी। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। वाहन में अवैध खनन सामग्री लदी होने पर चालक चंद्रमोहन पुत्र हीरामणि निवासी थराली जिला चमोली हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं उपनिरीक्षक पुनीत दसोनी ने पुलिस कर्मियों के साथ रामपुर स्थित चोई बस्ती में आसन नदी किनारे छापेमारी कार्रवाई की। पुलिस को नदी में खनन सामग्री से लदी लावारिस ेट्रैक्टर-ट्राली मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर सीज कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक और मालिक का पता लगा रही है। 

ओवरलोडिंग में छह डंपर सीज 
सहसपुर पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान खनन सामग्री से भरे छह डंपर ओवरलोड मिले। जिस पर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। 

42 का चालान 
सहसपुर पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 42 का चालान किया गया। उनसे करीब 6000 रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि अधिकांश चालान बिना हेल्मेट और तीन सवारी पर किए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें