फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता और त्यूणी तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने टोंस नदी में अवैध खनन कर रहे एक टैक्टर ट्रॉली को सीज किया है। इसके अतिरिक्त एक ट्रक को सीज किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक ने खनन नियमावली के तहत कार्रवाई के लिए एसडीएम चकराता को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


चकराता और त्यूणी तहसील प्रशासन को टोंस नदी में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम तहसीलदार त्यूणी गंगाराम पेटवाल और तहसीलदार चकराता मनोहर लाल अंजुवाल के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की गई। टीम ने आसोई के पास से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को नदी से खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा।

ट्रैक्टर ट्रॉली में दो लोग सवार थे। चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम ग्राम आसाई निवासी ग्यारू सिंह चौहान बताया। टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। वहीं टीम ने एक खनन सामग्री से लदे हिमाचल प्रदेश नंबर के ट्रक को भी पकड़ा।
विज्ञापन




ट्रक क्वानू गांव की ओर जा रहा था। चालक ने अपना नाम विकासनगर के दौलतपाड़ निवासी सफरदील बताया। तहसीलदार त्यूणी गंगाराम पेटवाल ने बताया कि ट्रक मालिक का नाम हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी शमशाद अली है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। एसडीएम को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें