फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का इंतजार: नए साल के जश्न को औली में मौसम का मिजाज ताक रहे पर्यटक, होटलों में बुकिंग भी शुरू नहीं

Sun, 01 Dec 2024 08:51 PM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ

सार

क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक हर साल बड़ी तादात में औली पहुंचते हैं। इस साल मौसम की बेरुखी इस कदर बनी हुई है कि औली ही नहीं आसपास की सभी चोटियां बर्फविहीन हैं।
विज्ञापन
बर्फ विहीन औली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली में विंटर सीजन पूरी तरह से मौसम पर टिका हुआ है। यहां अभी तक बर्फबारी तो दूर आसमान में बादल तक नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर होटलों में बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है। पर्यटक फोन कर मौसम के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक हर साल बड़ी तादात में औली पहुंचते हैं। इस साल मौसम की बेरुखी इस कदर बनी हुई है कि औली ही नहीं आसपास की सभी चोटियां बर्फविहीन हैं। पहले दिसंबर शुरू होने तक औली में 20 से 25 प्रतिशत तक होटलों की बुकिंग हो जाती थी। इस साल अभी पर्यटक सिर्फ यही पता कर रहे हैं कि औली में बर्फबारी की क्या संभावनाएं हैं।

मौसम की बेरुखी: बदरीनाथ में हिमाच्छादित रहने वाली चोटियां पड़ी बर्फविहीन...कोरी ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम के मिजाज को देखकर होटल व्यवसायियों की चिंता भी बढ़ गई है। समय पर बर्फबारी नहीं हुई तो पर्यटकों की संख्या में कमी आ सकती है। औली का पूरा पर्यटक सीजन दिसंबर और जनवरी महीने में ही तेज होता है।

औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह का ने बताया कि समय पर बर्फबारी होती है तो पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, अभी पर्यटक सिर्फ मौसम के बारे में जानकारी ले रहे हैं, जबकि पिछले सालों यहां पर नवंबर खत्म होने तक 20 प्रतिशत तक बुकिंग आ जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें