फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी: बदरीनाथ में हिमाच्छादित रहने वाली चोटियां पड़ी बर्फविहीन...कोरी ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें

Sun, 01 Dec 2024 07:59 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर

सार

बदरीनाथ धाम में इन दिनों मास्टर प्लान महायोजना के काम भी जाेरशोर से चल रहे हैं। धाम में रात को तापमान माइनस 7 तक पहुंच रहा है, लेकिन बर्फबारी न होने से मास्टर प्लान के काम बदस्तूर जारी हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में चोटियों पर नहीं बर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम की बेरुखी के चलते इस वर्ष हिमाच्छादित रहने वाली चोटियां नवंबर बीत जाने पर भी बर्फविहीन हैं। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ऊंची चोटियों में बीते सालों तक बर्फ जमीं रहती थी, लेकिन इस वर्ष अभी भी दूर-दूर तक बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में इन दिनों मास्टर प्लान महायोजना के काम भी जाेरशोर से चल रहे हैं। धाम में रात को तापमान माइनस 7 तक पहुंच रहा है, लेकिन बर्फबारी न होने से मास्टर प्लान के काम बदस्तूर जारी हैं। हालांकि दोपहर दो बजे बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

धाम में लोनिवि (पीआईयू) के लगभग 500 मजदूर और 25 इंजीनियर मास्टर प्लान के कार्यों में लगे हुए हैं। पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि धाम में दूर-दूर तक कहीं बर्फ नजर नहीं आ रही है। ऊंची चोटियां बर्फविहीन हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ

विज्ञापन



मौसम का यही मिजाज रहा तो दिसंबर में भी मास्टर प्लान के कार्य जारी रखे जाएंगे। बदरीनाथ धाम से करीब 15 किमी दूर सतोपंथ ट्रेक पर भी बर्फ के दर्शन कम ही हो रहे हैं। जबकि गत वर्षों तक 20 नवंबर के बाद बारिश और बर्फबारी होने से यहां निचले क्षेत्र तक बर्फ जम जाती थी।

यही स्थिति हेमकुंड साहिब में भी बनीं हुई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में पहली बार शीतकाल में बर्फ के दर्शन नहीं हो रहे हैं। हेमकुंड साहिब की पवित्र झील ठंड से जम गई है, लेकिन पहाड़ियों में बर्फ नहीं है।

बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम में अभी तक बर्फबारी न होना चिंतनीय है। पिछले चार माह से बारिश, बर्फबारी नहीं हुई है। धाम में बर्फबारी होने से मौसम में भी निखार आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें