फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग गंगा में कर रहे थे मस्ती तभी...

Sat, 31 May 2014 08:59 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र गंगा में नहाते समय तेज बहाव में आकर डूब रहे हरियाणा के एक पर्यटक को जल पुलिस ने बचा लिया।
विज्ञापन


जल पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर हरियाणा से चार दोस्त लक्ष्मणझूला घूमने आए थे। इस दौरान सभी संत सेवा आश्रम घाट पहुंचे और गर्मी लगने पर नहाने के लिए गंगा में उतर गए।
Trending Videos

शोर मचा तो नदी में कूदे पुल‌िस के जवान

सभी दोस्त गंगा में नहा रहे थे तभी संजीव (38) पुत्र हवा सिंह निवासी ग्राम बझाणा, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगा। यह देख साथियों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर घाट पर तैनात जल पुलिस के जवान नदी में कूद पड़े। मशक्कत के बाद दोनों ने संजीव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि संजीव हरियाणा में शिक्षक है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहर

शुक्रवार रात ऋष‌िकेश क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में हर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने उसकी पहचान गुरदीप सिंह (34) पुत्र मूलक सिंह निवासी छिद्दरवाला के रूप में कराई है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें