फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सैलानियों से भरे पछवादून के पर्यटन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून के प्रमुख पर्यटन केंद्र आसन वेटलैंड और इससे सटे वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार सुबह से ही पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई। शाम तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के बोटिंग केंद्र और वन विभाग के गेस्ट हाउस फुल हो गए। नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए केंद्र के व्यवस्थापकों ने सभी प्रकार के आवश्यक इंतजाम पूरे किए थे।
विज्ञापन


आसन वेटलैंड के किनारे बने गढ़वाल मंडल विकास निगम के बोटिंग केंद्र में सुबह से ही पर्यटकाें ने बोटिंग करने के साथ प्रवासी पक्षियों का लुत्फ उठाया। सहारनपुर से परिवार के साथ आए शाह आलम ने बताया कि वह आसन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित हैं। यमुना नदी से लेकर शिवालिक की पहाड़ियों तक यह पूरा क्षेत्र बेहद सुंदर है।
उधर, केंद्र के प्रबंधक अनिल नौटियाल ने बताया कि बोटिंग केंद्र स्थित सभी हट और काटेज आदि पर्यटकों से फुल हैं। बोन फायर के साथ नए साल के स्वागत की तैयारी है। उधर, रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी केंद्र और गेस्ट हाउस आदि क्षेत्र में भी पर्यटकों ने चहलकदमी करके प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि गेस्ट हाउस पर्यटकों से भरा हैं। जबकि प्रशिक्षण केंद्र में पर्यटकों की आवाजाही लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें