फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिले की पांच सहकारी समितियों के बचत केंद्र हुए डिजिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-आरडी, एफडी, सेविंग जमाओं का लाभ उठा सकेंगे किसान
I
I-बेहतर परिणाम आने की वजह से बचत केंद्रों को किया जा रहा डिजिटल
I
Iजिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में संचालित बचत केंद्रों को तेजी से डिजिटल किया जा रहा है। ऐसे में समितियों केे पांच बचत केंद्र और डिजिटल हो गए हैं। वहीं डाटा के ऑनलाइन होने से अब इन बचत केंद्रों के कामकाज में पारदर्शिता व तेजी आएगी। पहले से आरडी, एफडी व सेविंग जमाओं की सुविधाओं का लाभ ले रहे इन केंद्रों की ओर किसानों का रुझान और ज्यादा बढ़ेगा।
I
Iजिला कॉपरेटिव विभाग के मुताबिक, मौजूदा समय में जिले में 39 बहुउद्देशीय सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं। इन समितियों में ग्रामीण बचत केंद्रों का संचालन हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समितियों के किसानों को ग्रामीण बचत केंद्रों में आरडी, एफडी व सेविंग जमाओं पर निर्धारित दर पर ब्याज की अदायगी का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं अब पांच और समितियों में संचालित बचत केंद्रों को डिजिटल कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में डिजिटल बचत केंद्रों की संख्या 33 तक पहुंच गई है। बचत केंद्रों के डिजिटल हो जाने से पारदर्शिता के साथ ही कामकाज की गति में भी वृद्धि हो गई है।
I
Iदो तरह से मिल रही किसानों को सुविधाएं
I
Iविभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में 39 समितियों का संचालन हो रहा है। जबकि इन समितियों से जुड़े 54 केंद्र कार्य कर रहे हैं। समितियां किसानों को लोन, उर्वरक, बीज-खाद उपलब्ध कराती है। वहीं बचत केंद्रों के माध्यम से आरडी, एफडी व सेविंग जमा की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iइन समितियों के बचत केंद्र हुए डिजिटल
I
I
I
Iझाझरा, नाथूपाला पेलियो, विकासनगर, कैराड, भोगपुर
I
I
I
I
I
Iकामकाज में अधिक पारदर्शिता आए और कार्य की गति में वृद्धि हो, समितियों में संचालित बचत केंद्रों को तेजी से डिजिटल किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका किसानों को लाभ मिलेगा। -बीएस मनराल, एआर कोऑपरेटिव, देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें