बिजनौर से धनोल्टी घूमने जा रहे पर्यटकों की होंडा सिटी कार देर रात बुरांसखंडा के पास पाले के कारण फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार एक युवती सकुशल है। घायलों को दून अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार रात करीब एक बजे पर्यटकों की कार धनोल्टी की ओर जा रही थी। कार में चालक समेत चार युवक और एक युवती सवार थी।
धनोल्टी से करीब साढ़े तीन किलोमीटर पहले बुरांसखंडा के पास पाले में फिसलने के कारण कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही मसूरी, चंबा पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया।