फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में पिटे और लुटे दिल्ली के पर्यटक

Sun, 17 Aug 2014 07:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मसूरी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ने से नगर के होटल और गेस्ट हाउस खचाखच भरे हैं।
विज्ञापन


होटल और गेस्ट हाउस संचालकों ने सैलानियों से कमरों के मनमाने दाम वसूले। एक हजार वाले कमरे के पांच से लेकर सात हजार रुपये तक वसूले गए।

कई पर्यटक कमरा नहीं मिलने से लौट गए। रेस्तरांओं में देर रात तक सैलानी कतार में खड़े दिखाई दिए। मालरोड पर्यटकों से खचाखच भरा हुआ था।

पर्यटकों ने सड़कों पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए

उधर, लाइब्रेरी बाजार में दिल्ली से आए सैलानी की दुकानदार ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी दुकानदार भिड़ गए।

शुक्रवार और शनिवार को पार्किंग खचाखच भरी रही। पार्किंग फुल होने से पर्यटकों ने सड़कों पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए। इससे बार-बार जाम लगता रहा।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास पहाड़ी दरकने से आए मलबा से मार्ग अवरुद्ध हो गया। पर्यटक तीन-चार घंटे जाम में फंसे रहे।

दिल्ली से आए सैलानी को दुकानदार ने पीटा

नगर में दो दिन रिकार्ड सैलानी पहुंचे हैं। अप्रत्याशित भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई। मसूरी-कैंपटी मार्ग पर भी जाम से पर्यटक हलकान रहे। शनिवार सुबह लाइब्रेरी बाजार में एक दुकानदार ने दिल्ली से आए सैलानी मजब पुत्र असलम को जमकर पीट दिया।

पर्यटक ने दुकान से सामान खरीदा और पांच सौ रुपए का नोट दिया। दुकानदार और पर्यटक के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

मौसम ने दिया साथ

दुकानदार और उसके बेटे ने पर्यटक की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही समीप स्थित पुलिस चौकी से एसआई देवेंद्र सिंह पंवार मयफोर्स पहुंचे। दुकानदारों ने पुलिस से भी बदसलूकी की।

शनिवार को मौसम ने पर्यटकों का खूब साथ दिया। बीते तीन दिन से नगर में भारी बारिश हो रही थी।

शनिवार को लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। बारिश नहीं होने से पर्यटकों ने मालरोड पर देर रात तक चहलकदमी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें