फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे हिमालय की सैर

Fri, 23 May 2014 09:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने और उत्तराखंड को नई पहचान देने के लिए सरकार ने हिमालय दर्शन कराने का निर्णय लिया है। हिमालय की ऊंची बर्फ से लदी पहाड़ियों को पास से देखने का मौका पर्यटकों को मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिमालय के प्राकृतिक सौन्दर्य को विश्व के मानचित्र पर प्रमुखता से उठाने के लिए इस योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने इस संबंध में बताया है कि उत्तराखंड देश-अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विख्यात है। दुनिया में इसे नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने इस योजना को मूर्तरूप दिया है। उन्होंने बताया कि पहली अक्तूबर से हेलीकॉप्टर से हिमालय दर्शन योजना प्रस्तावित है।

इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


स्विटजरलैंड के जैसा बनाने की मुहिम
उन्होंने बताया कि इस योजना के सफल होने से यहां पर भी स्विटजरलैंड की तरह विश्वभर से पर्यटक आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि हिमालय दर्शन योजना के तहत उत्तराखंड स्थित पर्वत श्रृंखलाओं को पर्यटक हेलीकाप्टर की मदद से देख सकेंगे।

हिमालय पर्वत श्रृखलाओं का बड़ा हिस्सा उत्तराखंड में आता है। योजना के सफल होने से उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहरों को विश्व में नई पहचान साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें