फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलंगा स्मारक को संरक्षण में लेकर विकास करे पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर गोरखा कल्याण समिति ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। उन्होंने ऐतिहासिक खंलगा स्मारण का विकास पर्यटन स्थल के रूप में करने के लिए स्मारक को पर्यटन विभाग के संरक्षण में लेने की मांग की। पर्यटन मंत्री ने पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तत्काल इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष श्रवण प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खलंगा स्मारक का गौरवमयी इतिहास रहा है। यह स्मारक घने जंगलों के बीच रमणीक स्थल पर मौजूद है। देश-विदेश के लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इस ऐतहासिक स्थल को असामाजिक लोगों की ओर से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इस पर्यटन स्थल को नशाखोरी का अड्डा बना दिया है। कहा कि नवंबर में गोरखा समाज की ओर से यहां मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें सैकड़ों देशी-विदेशी लोग शामिल होते हैं। उन्होंने मांग की कि स्मारक की भूमि की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, साथ ही खलंगा में सागरताल पूरी तरह से टूटी-फूटी अवस्था में है, जिसकी मरम्मत कराकर पर्यटन विभाग इसे अपने संरक्षण में ले। इस दौरान सारिका प्रधान, विशाल थापा, अनिल कक्कड़, पूर्व राज्यमंत्री टीडी भूटिया, मीनू क्षेत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें