पर्यटन विभाग जिले में एडवेंचर हब की संभावनाएं तलाश कर रहा है। इसी के तहत विभाग ने मालदेवता में पैरा ग्लाइडिंग के साथ ही रॉक क्लाइबिंग और साइक्लिंग शुरू करने की योजना बनाई है। पर्यटन विभाग जिले में सीजन के साथ ही ऑफ सीजन में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है।
ताकि, विभाग की आय बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिले और आर्थिकी मजबूत हो। इसके लिए खासकर जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में संभावनाएं देखी जा रही हैं। अभी मालदेवता क्षेत्र में विभाग ने पैराग्लाइडिंग का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही स्थानीय युवाओं को रॉक क्लाइबिंग और साइक्लिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटक एडवेंचर का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही विभाग की आय बढ़ूेगी और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
जिले एडवेंचर हब की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। फिलहाल मालदेवता क्षेत्र को एडवेंचर हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को रॉक क्लाइबिंग और साइक्लिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसएफ के साथ मिलकर भी इस तरह की प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। इससे निश्चित तौर पर विभाग और स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी। -
जसपाल चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी