फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त लेखपालों को डीएम ने दी अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
डीएम सी रविशंकर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रमाणपत्र जारी करने में देरी करने वाले लेखपालों को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अंतिम चेतावनी दी है। लेखपालों ने यदि 15 दिन में सभी तरह की पेंडेंसी नहीं निपटाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जिले में 1500 से अधिक प्रमाणपत्र पेंडिंग हैं।
विज्ञापन

जुलाई में जिलाधिकारी ने सेवा का अधिकार मामले में ऋषिकेश क्षेत्र के चार लेखपालों पर कार्रवाई की थी। उनका वेतन रोकने के बाद उन पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। बावजूद इसके लेखपालों ने अपने काम में सुधार नहीं किया। 15 दिन पहले तक सभी तहसीलों के लेखपालों और पटवारियों के पास प्रमाणपत्र के आवेदनों का अंबार लगा था। इन आवेदनों की संख्या लगभग 2500 थी। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपालों की क्लास लगाई थी। अब जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने लेखपालों को अंतिम चेतावनी दी है। ताकि, काम में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि 15 दिनों में लगभग 800 प्रमाणपत्र के आवेदनों का निपटान हो चुका है। फिलहाल लेखपालों ने उनसे समय मांगा था, जिसके आधार पर उन्हें 15 दिन में संतोषजनक टार्गेट पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
----
250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लगता है जुर्माना
यदि कोई भी लेखपाल निर्धारित समयसीमा से अधिक समय लगाता है तो उसके खिलाफ 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। जिलाधिकारी के अधिकार क्षेत्र में अधिकतम पांच हजार रुपये का जुर्माना ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

----
आवेदन भूल जाते हैं लेखपाल
एक आवेदनकर्ता ने बताया कि उन्होंने जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस वक्त 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें अपने आवेदन की स्थिति का पता नहीं है। जबकि, यह प्रमाणपत्र उन्हें 15 दिन में ही प्राप्त हो जाना चाहिए था। यदि कोई कमी भी थी तो उसमें लेखपाल बताते कि क्या दस्तावेज चाहिए?
विज्ञापन

----
किस प्रमाणपत्र में कितना समय
जाति प्रमाणपत्र- 15 दिन
स्थायी निवास - 15 दिन
हैसियत प्रमाणपत्र- 10 दिन
चरित्र प्रमाणपत्र- 10 दिन
आय प्रमाणपत्र- 15 दिन
पारिवारिक सदस्य प्रमाणपत्र- 15 दिन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र- 15 दिन
चरित्र सत्यापन (राजस्व पुलिस क्षेत्र) - 45 दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें