फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर 05 जून को मशाल जुलूस निकालेगी कांग्रेस

Wed, 30 May 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर आगामी 05 जून को कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालेगी। 

विज्ञापन


बुधवार को देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार के 4 साल के शासन पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर आगामी 05 जून को देहरादून में मोदी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने भी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर चुटकी ली। 28 मई को हुए थराली विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम खराब होने को लेकर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।

इससे पहले सोमवार को थराली चुनाव के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने चेकिंग को लेकर निर्वाचन आयोग से सवाल किया। कहा कि सीएम रहते हुए उनकी एक दिन में चार बार चेकिंग हुई थी, लेकिन थराली उपचुनाव में सब कुछ ताक पर रखा गया। दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया है कि भले ही सरकार ने जमकर मशीनरी का दुरुपयोग किया है, लेकिन जनभावना कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस की ही थराली में जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार ने थराली में सारे नियम कायदे तोड़कर चुनाव लड़ा है। भाजपा के विधायकों ने कांग्रेस नेताओं से अभद्रता तक की है। इसके वीडियो कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने अपनी सारी ताकत उपचुनाव में झोंकी है, इसके बावजूद उसे हार का मुंह देखना पडे़गा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें