फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अब चुनावी रण में उतरेंगे भाजपा के बड़े नेता, अमित शाह की जनसभा के बाद तैयार की रणनीति

Wed, 11 Nov 2026 08:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शाह के सियासी संदेश के बाद अब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व और अन्य राज्यों के कद्दावर नेताओं को देवभूमि के अलग-अलग क्षेत्रों में उतारने जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का रोडमैप तैयार कर लिया है। देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा और कार्यकर्ताओं में भरे गए जोश के तुरंत बाद भाजपा हाईकमान ने प्रदेश के लिए एक आक्रामक चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया है।

विज्ञापन


शाह के सियासी संदेश के बाद अब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व और अन्य राज्यों के कद्दावर नेताओं को देवभूमि के अलग-अलग क्षेत्रों में उतारने जा रही है। इस विशेष प्रचार अभियान का आगाज बृहस्पतिवार को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा से होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खटीमा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभाव वाले तराई क्षेत्र खटीमा में मोहन यादव की जनसभा के जरिये पार्टी न केवल स्थानीय समीकरणों को साधेगी, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में चुनावी माहौल को एकतरफा करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


जेनी प्रकरण: हरक का तीखा हमला, बोले- अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को भाजपा कर रही षड्यंत्र

Trending Videos
विज्ञापन

फायरब्रांड नेताओं को मैदान में लाएगी भाजपा

भाजपा रणनीतिकारों ने तय किया है कि प्रचार अभियान को महज स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। आगामी दिनों में सिलसिलेवार तरीके से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और असम समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और फायरब्रांड चेहरों को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की प्रमुख विधानसभाओं में उतारा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य हर संभाग में बड़े नेताओं के जरिये सीधे जनता से संवाद स्थापित करना और विपक्ष को घेराबंदी का मौका न देना है। शाह के शक्ति प्रदर्शन के बाद भाजपा के इस चौतरफा सियासी हमले ने राज्य में चुनावी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें