फायरब्रांड नेताओं को मैदान में लाएगी भाजपा
भाजपा रणनीतिकारों ने तय किया है कि प्रचार अभियान को महज स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। आगामी दिनों में सिलसिलेवार तरीके से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और असम समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और फायरब्रांड चेहरों को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की प्रमुख विधानसभाओं में उतारा जाएगा। पार्टी का लक्ष्य हर संभाग में बड़े नेताओं के जरिये सीधे जनता से संवाद स्थापित करना और विपक्ष को घेराबंदी का मौका न देना है। शाह के शक्ति प्रदर्शन के बाद भाजपा के इस चौतरफा सियासी हमले ने राज्य में चुनावी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है।