फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पढ़ी गईं 10 खबरें

Fri, 15 Aug 2014 09:25 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में केदारनाथ में आई आपदा आने के बाद अमर उजाला ने अपनी वेबसाइट उत्तराखंड में लांच की। पढ़िए, इस पूरे साल किन खबरों को लोगों ने सबसे ज्यादा पढ़ा...
विज्ञापन


अमर उजाला की देहरादून वेबसाइट (www.dehradun.amarujala.com) 15 अगस्त 2013 को लांच की गई।

इस दौरान वेबसाइट पर जिन 10 खबरों को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा उसमें यहां की आपदा प्रमुख रही। टॉप-10 में आपदा से जुड़ी 5 खबरें रहीं। आगे की स्लाइड में हम आपको बताएंगे कि टॉप-10 में किन खबरों ने जगह बनाई।

चार म‌िनट में द‌िया चार बच्चों को जन्म

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के चैबड़ा गांव निवासी आशीष ध्यानी और पूर्णिमा की झोली में भगवान ने एक नहीं चार-चार बच्चों की सौगात दी।

देख‌िए तस्वीरें...चार म‌िनट में द‌िया चार बच्चों को जन्म

पूर्णिमा ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़क‌ियां तथा दो लड़के हैं। चारों बच्चे एक दूसरे से एक-एक म‌िनट के अंतर पर पैदा हुए थे।

केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!

केदारनाथ में आपदा के एक साल पूरे होने के पहले केदारनाथ घाटी के जंगलचट्टी के जंगलों में कई नरकंकाल/शव म‌‌िले।

देखिए तस्वीरें...केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!

इन फोटो के माध्यम से अमर उजाला ने आपदा में बिछुड़े अपने परिजनों को ढूढ़ रहे पीड़ितों की मदद करने की कोशिश की।

जंगल में तलाशी में पुलिस को कंकालों के साथ कपड़े, जूते और अन्य निशानियां भी प्राप्त हुई हैं जिन्हें सुर‌क्षित कर रखा जा रहा है।

क्या मोदी से नाराज हैं बाबा रामदेव?

नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी का गवाह पूरा देश बना, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार प्रोजेक्ट करने वाले बाबा रामदेव आश्चर्यजनक रूप से समारोह से गायब रहे।

पढ़ें...क्या मोदी से नाराज हैं बाबा रामदेव?

बताया गया है कि शथप ग्रहण समारोह के दिन बाबा सुबह मौन धारण कर अज्ञातवास में चले गए थे। पतंजलि से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि मोदी से नाराजगी के चलते बाबा ने यह कदम उठाया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

पतंजलि के महामंत्री बालकृष्ण की अगुवाई में 40 सदस्यीय दल शपथग्रहण समारोह में शामिल हुआ था।

तस्वीरों में देखें, उत्तराखंड की सबसे सेक्सी महिला

उत्तराखंड की ऊर्वशी रौतेला दुनिया की सौ सबसे सेक्सी महिलाओं में शुमार हो गई हैं। ऊर्वशी को एफएचएम इंटरनेशनल मैगजीन की ओर से यह खिताब दिया गया है।

देखें, यहां...तस्वीरों में देखें, उत्तराखंड की सबसे सेक्सी महिला

ऊर्वशी ने बताया कि इस इंटरनेशनल मैगजीन की ओर से कराई गई ऑनलाइन पोलिंग के आधार पर सौ महिलाएं चुनी गई। इन महिलाओं में दीपिका पादुकोण सहित अन्य हस्तियां भी शामिल हैं।

एक्सक्लूसिवः देख‌िए केदारघाटी की ताजा तस्वीर

आपदा के एक साल बाद भी बरसात के दौरान मंदाकिनी नदी का वेग लोगों को डरा रहा है।

देखें, यहां...एक्सक्लूसिवः देख‌िए केदारघाटी की ताजा तस्वीर

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगानगर में गत आपदा में क्षतिग्रस्त हुए भवन भारी बरसात के कारण ढह गए। अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भवन जलमग्न हो गए।

PICS: 16 जून, कुदरत के कहर का वो खौफनाक मंजर

केदारनाथ आपदा को 16 जून को पूरे एक साल हो गए पर आज भी लोगों के जेहन में आपदा का खौफनाक मंजर की यादें ताजा हैं।

जलप्रलय ने केवल केदारनाथ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड को ही अपनी चपेट में ले लिया।

PICS: 16 जून, कुदरत के कहर का वो खौफनाक मंजर

केदारनाथ में 16 तारीख की रात में जब लोग सोए तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अब वे अगली सुबह नहीं देख पाएंगे। 16 जून की शाम में यात्रियों से भरा केदारनाथ धाम अगली सुबह शमसान में तब्दील हो गया था।

मोदी लहर की उत्तराखंड में निकली हवा

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में कांग्रेस को 5-0 से क्लीन स्वीप कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद माना जा रहा था कि तीन सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिलेगी।

लेकिन कांग्रेस ने तीनों सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज कर मोदी लहर की हवा निकाल दी।

पढ़ें...मोदी लहर की उत्तराखंड में निकली हवा

धारचूला से सीएम हरीश रावत करीब 20 हजार वोटों से जीते जबकि डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट और सोमश्वर से रेखा आर्या ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को 3-0 से जीत दिलाई।

लोकसभा चुनाव में 5-0 से क्लीन स्वीप की हार झेलने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को 3-0 से पटखनी दे उत्तराखंड में अपनी सरकार को और मजबूत कर लिया।

'छोड़ दो साब, प्रेमिका के सामने इज्जत उतर जाएगी'

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में निजी कार पर लाल बत्ती लगाकर प्रेमिका घुमाना हरियाणा के एक युवक को भारी पड़ गया।

पढ़ें...'छोड़ दो साब, प्रेमिका के सामने इज्जत उतर जाएगी'

कार्रवाई से बचने के लिए उसने खुद को हरियाणा सीएम हाउस का कर्मचारी बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाना चाहा, मगर छानबीन में उसकी कलई खुल गई।

पता करने पर आरोपी वहां का कॉन्ट्रैक्ट कर्मी निकला। जिस पर पुलिस ने उसकी कार सीज कर दी।

भतीजी को घर में रखकर लूटता रहा अस्मत

हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने ही चाचा पर अस्मत लूटने का आरोप लगाया।

पढ़ें...भतीजी को घर में रखकर लूटता रहा अस्मत

युवती ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी चाचा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसके चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई।

युवती का आरोप है कि उसने रानीपुर कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया था।
विज्ञापन

देखिए, केदारनाथ धाम की कंपा देने वाली ताजा तस्वीरें

केदारनाथ धाम में ‌हुई भारी बर्फबारी की तस्वीरें भी लोगों को अपनी ओर खींचने में सफल हुईं।

देखिए, केदारनाथ धाम की कंपा देने वाली ताजा तस्वीरें

केदारनाथ धाम के चारों तरफ दूर-दूर तक बर्फ की चादर बिछ गई। भयंकर बर्फबारी के चलते केदारनाथ यात्रा को भी रोकना पड़ा।

बर्फबारी के चलते केदारनाथ में भयंकर ठंड पड़ी। बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी हुई, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें