फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीका लगाकर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

Fri, 03 Oct 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
दशै पर्व पर गोर्खाली सभा के अध्यक्ष को टीका लगाती उनकी माता। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
विजयदशमी से शुरू हुए पांच दिवसीय दशै पर्व पर गोर्खाली समुदाय ने बुजुर्गों से माथे पर दही रोली चावल का टीका लगवाकर व कान पर जमरा लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नेपाली समुदाय के घरों में उत्साह का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन


विजयदशमी के दिन से नेपाली समुदाय के लोग अपने प्रमुख पर्व दशै मनाते हैं, जिसमें घर के बुजुर्गों से माथे पर दही चावल का टीका लगवाने व कान पर जमरा लगाने की परंपरा है। पर्व को लेकर नेपाल समुदाय में उत्साह व खुशी का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र शाह मीनू शाह, श्रुति शाह, आदित्य शाह, राजेंद्र शाह, ऐश्वर्या शाह, डॉ. अंकिता शाह, आयुष शाह, परविंद्र शाह, अनुराधा शाह, सिया शाह, समायरा शाह, सुबेदार जय बहादुर मल्ल, पायल मल्ल, मोहन शाही, नीता शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें