फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी से गिरा पारा

Mon, 01 May 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : file photo
विज्ञापन
शनिवार रविवार को उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रविवार सुबह से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए इस बदलाव से पर्यटकों और स्‍थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन


व‌हीं शनिवार को ‌दोपहर बाद से ही राजधानी देहरादून में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबादी हुई। देर रात गरज के साथ तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बहरहाल मौसम विभाग की उत्तराखंड में वर्षा, ओलावृष्टि, झक्कड़ व हिमपात की चेतावनी सही साबित हुई।

सूबे में शनिवार सुबह से ही कहीं आंशिक तो कहीं आमतौर पर बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। चमोली जिले में दोपहर बाद बादलों की आवक घनी हुई और फिर बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओले पड़ने के साथ ही तेज आंधी का अलर्ट

thunderstorm in dehradun - फोटो : amar ujala file photo
वहीं मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर ओले पड़ने के साथ ही तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, राजधानी में भी दिन में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। 
वहीं, प्रदेश में अनेक स्थानों पर शनिवार को हल्की बारिश हुई।

बारिश की वजह से अपेक्षाकृत गर्मी कम रही। राजधानी में भी दिन में हल्की बारिश की वजह से शाम को मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में रविवार को बादल छाए रहेंगे। अनेक जगहों पर बारिश, बर्फबारी के अलावा आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को हल्की बारिश और तेज आंधी व ओले पड़ सकते हैं। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें