फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आईएमए की ओर रहेगा जीरो जोन, बदले रहेंगे रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए की पासिंग आउट परेड को देखते हुए शनिवार को आईएमए की ओर जीरो जोन रहेगा। सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि जनता से भी अपील की गई कि वह पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करे। शहर की जनता को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन

ये रहेगी व्यवस्था
परेड के दौरान बल्लूपुर व प्रेमनगर की ओर सेआईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा, घंटाघर से विकासनगर जाने वाले सभी यातायात को बल्लूपुर चौक से डायवर्ट कर शिमला बाईपास रोड होते हुए विकासनगर की ओर भेजा जाएगा, प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक (मिठी बेरी चौक) से गोरखपुर चौक होते हुए शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा, विकासनगर की ओर से आने वाले वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाइवर्ट होगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाई पास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा। सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा, सभी भारी वाहनों को पूर्णत: हरबर्टपुर, शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें