बाजार में कम दिखने लगे टमाटर सॉस
दाम बढ़ने से बाजार में टमाटर से बने उत्पाद भी कम दिखने लगे हैं। धामावाला के व्यापारी रमेश गुप्ता ने बताया, जब से टमाटर के दाम बढ़े हैं, सॉस की आवक भी कम हो गई है। हालांकि, अभी कीमतों पर खास असर नहीं पड़ा है। लेकिन, टमाटर के दाम कुछ दिन और ऐसे ही बढ़े रहे तो आने वाले दिनों में सॉस के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अन्य सब्जियां भी महंगी, मशरूम-पनीर खाना फायदे का सौदा
टमाटर के अलावा बारिश के कारण अन्य सब्जियों के रेट में आसमान छू रहे हैं। फुटकर में लौकी तक 80 रुपये किलो बिक रही है। शिमला 120, बींस 120, गोभी 120 और तोरी भी करीब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में लोगों के लिए 120 रुपये किलो मशरूम, 400 रुपये किलो पनीर और 100 रुपये किलो फ्रोजन मटर फायदे का सौदा है।