फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा का हाल सुनाएगा ये नंबर

Wed, 30 Apr 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो आपको सिर्फ टोल फ्री नंबर 0135-1364 मिलना होगा। देहरादून स्थित कंट्रोल रूम में स्थापित इस नंबर से आपको मौसम से लेकर यात्रा मार्गों और अन्य सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। पर्यटन महकमे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


दून में बना कंट्रोल रूम
पिछले साल उत्तराखंड में आई जल प्रलय के बाद पर्यटन महकमे ने देहरादून में चार धाम यात्रा का कंट्रोल रूम बनाया है।

पढ़ें, इस गांव में होती है दुल्हन की अनोखी विदाई

टोल फ्री नंबर पर मौजूद कर्मचारी से यात्रा मार्गों की स्थिति, मौसम की जानकारी, बुकिंग की स्थिति, आनलाइन बुकिंग और हेलीकाप्टर सेवा आदि तमाम जानकारी ली सकती है। पिछले पंद्रह दिन में ही इस नंबर पर छह सौ से अधिक काल आ चुकी है।

सुबह सात से नौ बजे तक करें कॉल
अधिकतर लोग जल प्रलय के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर पूछ रहे हैं। चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम के नोडल अफसर एसके गुप्ता ने बताया कि अभी सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक टोल फ्री नंबर पर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, जीत हार नहीं, ये है यूकेडी की विरासत की जंग

यात्रा बढ़ने पर कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर के घंटे भी बढ़ाए जाएंगे। रोजाना संबंधित विभागों से अपडेट लिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सटीक जानकारी दी जा सके।

25 यात्री बुधवार को कराएंगे रजिस्ट्रेशन
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईके गंगवार ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने लगी है। हरिद्वार की निजी ट्रेवल कंपनी ने गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन किया है। बुधवार को इस कंपनी के जरिए यात्रा पर जाने वाले 25 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें