अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार से प्रशिक्षण लेकर ऊधमसिंह नगर जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाया है। पैरा खिलाड़ियों को यकीन है कि मनोज सरकार देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर लाएंगे। खिलाड़ियों ने मनोज के टोक्यो पैरालंपिक में खेलने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य से एकमात्र खिलाड़ी मनोज टोक्यो पैरालंपिक में
अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी का कहना है कि हमें गर्व है कि राज्य से एकमात्र खिलाड़ी मनोज टोक्यो पैरालंपिक में खेल रहे हैं।
जोशी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मनोज देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे। प्रेमा विश्वास उमा और अक्षत रुहेला का भी शरद जोशी की तरह ही मानना है कि मनोज देश के लिए स्वर्ण लेकर आएंगे।