फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पैरा ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार का ग्राफिक एरा में हुआ जोरदार स्वागत, भेंट किया 11 लाख का चेक 

Mon, 20 Sep 2021 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक जीतने के बाद मनोज सरकार सोमवार को पहली बार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पहुंचने पर सोमवार को फूलों वर्षा कर अभिनंदन किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने लोकप्रिय गीत रुक जाना नहीं तू कभी हार के... गाकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान ग्राफिक एरा की ओर से मनोज सरकार को 11 लाख का चेक भी भेंट किया।

विज्ञापन


टोक्यो पैरा ओलंपिक में पदक जीतने के बाद मनोज सरकार सोमवार को पहली बार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ उनका अभिनंदन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने माला पहनाकर व फूल देकर स्वागत किया।

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. घनशाला और ग्राफिक एरा मैनेजमेंट की वरिष्ठ सदस्य राखी घनशाला ने मनोज सरकार और उनकी पत्नी रेखा सरकार का शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से ग्राफिक एरा से एमबीए कर रहे पैरा ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार ने कहा कि आज उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने परिवार में आ गए हों।
विज्ञापन


कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तो ग्राफिक एरा ने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं, अब खेल के क्षेत्र में भी हम सब मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राकेश कुमार शर्मा, चांसलर प्रो. आरसी जोशी, प्रो. एचएन नागराजा, डॉ. ज्योति छाबड़ा, ओंकार नाथ पंडित, कैप्टन हिमांशु धूलिया आदि मौजूद रहे।

मनोज सरकार को 50 लाख और सरकारी नौकरी देगी उत्तराखंड सरकार
प्रदेश सरकार पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रुपये की धनराशि और राजपत्रित नौकरी प्रदान करेगी। विद्यालयी शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने देहरादून में खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की थी। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक हेट्रिक लगाने वालीं प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पुरस्कार स्वरूप पांच लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें