फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की केदारनाथ के निर्माण कार्यों की समीक्षा, कहा - धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी

Wed, 15 Jul 2020 02:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि केदारनाथ मंदिर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य समाधि स्थल की दिव्यता बढ़े। कहा कि स्वच्छता को केंद्र में रखकर और व्यापक विकास हो।

विज्ञापन


केदारनाथ में दिखने लगी रौनक, हिमखंडों के बीच से गुजरकर बाबा के द्वार पहुंचे रहे तीर्थयात्री, तस्वीरें...

मुझे विश्वास है कि बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी। पवित्र सावन मास में आज केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों और धाम की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि बाबा केदार के दर्शन मात्र से करोड़ों लोगों को अपूर्व ऊर्जा मिलती है। यात्रियों को गौरीकुंड केदारनाथ मार्ग पर सब सुविधाएं मिलें, टेक्नोलॉजी के द्वारा तीर्थ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दिखाया जाए, ऐसी व्यवस्था विकसित हो, इनको लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह व अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें