पीएम नरेंद्र मोदी पीएमओ से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव पर केदारनाथ में होगा ये काम देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। उनके सुझाव पर प्रदेश सरकार 16 किमी लंबे गौरीकुंड -केदारनाथ मार्ग को यात्रियों के लिए और ज्यादा सुगम और आरामदेह बनाएगी। मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए उसकी दीवारों पर स्थापत्य कला प्रदर्शित की जाएगी। घोड़ों की आवाजाही के लिए जगह जगह अस्तबल बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में सराय और रेन शेल्टरों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।