फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं जाएगी काठगोदाम और इंदौरी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस भी नहीं आएगी दून स्टेशन

Fri, 08 Nov 2019 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 10 नवंबर से तीन महीने तक दून से ठप रहेगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 नवंबर से तीन महीने के लिए दून स्टेशन से ट्रेेनों का संचालन ठप रहेगा। इसी व्यवस्था के तहत इंदौरी एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस आज दून स्टेशन से रवाना नहीं होगी। इसके अलावा आज प्रयागराज (इलाहाबाद) से आने वाली लिंक एक्सप्रेस भी यहां नहीं आएगी। 

विज्ञापन


दून स्टेशन पर प्लेटफार्म विस्तार और यार्ड री मॉडलिंग कार्य के चलते 10 नवंबर से तीन महीने के लिए ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रखा जाएगा। इसी क्रम में आज और शनिवार को दून से चलने वाली इंदौरी एक्सप्रेस को आठ और नौ नवंबर को दून से रवाना नहीं किया जाएगा।

मुख्यालय से मिले आदेश

इसी तरह, प्रयागराज से आने वाली लिंक एक्सप्रेस का संचालन भी आज अलीगढ़ तक ही होगा। इसके चलते आज से काठगोदाम एक्सप्रेस भी रवाना नहीं की जा सकेगी।

दरअसल, प्रयागराज से आने वाली लिंक एक्सप्रेस का दून स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 1.10 बजे है। लिंक एक्सप्रेस को ही काठगोदाम एक्सप्रेस बनाकर रात 11.25 बजे काठगोदाम के लिए रवाना किया जाता है। इसलिए आज काठगोदाम एक्सप्रेस को रवाना नहीं किया जा सकेगा। एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि इस बारे में मुख्यालय से आदेश मिल गए हैं।
विज्ञापन

पंजाब शिफ्ट होंगे देहरादून स्टेशन के कर्मचारी

दस नवंबर से तीन माह तक दून स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहने से यहां तैनात रेलवेकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। कुछ कर्मचारी पंजाब के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन भेजे जाएंगे। अन्य मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे। कुछ को स्पेशल स्कवॉयड में ड्यूटी दी जाएगी।

दून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म विस्तार और यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते तीन महीने तक ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। ऐसे में यहां तैनात करीब साढ़े छह सौ कर्मियों में से करीब 400 कर्मचारियों को शिफ्ट किया जाएगा। कुछ कर्मचारियों को लोधी रेलवे स्टेशन में तैनाती दी जाएगी।

वहां श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाए जाने के कारण रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। जिसके चलते वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत है। कुछ कर्मचारियों को हर्रावाला और हरिद्वार स्टेशन शिफ्ट किया जा रहा है। हर्रावाला से 45 दिन नंदा देवी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन होना है।

अन्य स्टाफ मुरादाबाद रेल मंडल के मुरादाबाद, हापुड़, नजीबाबाद, सहारनपुर, लक्सर और हरिद्वार आदि स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों और वेंडर आदि की चेकिंग के लिए गठित स्पेशल स्कवॉयड में शामिल किया जाएगा। जबकि कॉलोनियों की बिजली, पानी, साफ-सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए तैनात कर्मियों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

10 नवंबर से तीन महीने के लिए ट्रेनों का ठप रहने से यहां के कर्मचारियों के पास भी काम नहीं होगा। स्टाफ को पंजाब, मुरादाबाद, हरिद्वार, हर्रावाला आदि स्थानों पर तैनाती दी जा रही है। जल्द संबंधित कर्मचारियों को इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
- गणेश चंद, स्टेशन निदेशक देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें