प्रदेशभर में मौसम के शुष्क रहने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। हालांकि राजधानी में बुधवार को आंशिक बादलों के बाद शाम को गर्मी से मामूली राहत मिली। कल भी राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
प्रदेशभर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में भी दोपहर तक मौसम शुष्क रहा और दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए। बादलों की वजह से गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में मौसम साफ रहने के साथ ही आंशिक बादल भी आ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है।