फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 59 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 632 हुए एक्टिव केस

Mon, 08 Mar 2021 12:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 97422 हुई, 632 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई और 59 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 97422 हो गई है। जबकि 632 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 7275 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। वहीं, छह जिलों में 59 लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 23, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 11, ऊधमसिंह नगर में नौ, पौड़ी में तीन, अल्मोड़ा जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि सात जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 

प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में 61 वर्षीय पुरुष मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक 1695 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 93689 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 632 मरीजों को उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगाया कोरोना का टीका 
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कोरोना दवा का टीका लगवाया। रावत ने एमकेपी रोड स्थित आरोग्यधाम अस्पताल में जाकर टीका लगवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं डॉक्टरों की टीम को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों का भी उन्होंने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने मानवता की सेवा के लिए यह टीका बनाया है। रावत ने सभी लोगों से अपील की कि अपनी बारी आने पर टीका जरूरी लगाएं।

एक सप्ताह में बढ़े संक्रमित मामले, रिकवरी दर में कमी

प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत होना तो थम गई है लेकिन संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। ठीक होने वालों की संख्या भी कम हो रही है। गत वर्ष की तुलना में प्रदेश में सैंपल जांच के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। 

स्वास्थ्य विभाग के एक सप्ताह के आंकड़ों का आकलन करने पर पाया गया कि प्रदेश में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। 15 मार्च को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का  पहला मामला मिला था। कोरोना काल का 51 सप्ताह का समय बीत गया है। 50वें सप्ताह 21 से 27 फरवरी तक प्रदेश में 71886 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 292 संक्रमित मामले, 300 मरीज ठीक हुए और छह कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। जबकि 51वें सप्ताह 28 फरवरी से छह मार्च तक 79025 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 414 संक्रमित, 225 मरीज ठीक हुए और मात्र दो मरीजों की मौत हुई है। 

कोरोना के आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में पहले कोरोना मरीजों की मौत कम हो रही थी। गत सप्ताह की तुलना में संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी सतर्क और जागरूकता होने की जरूरत है। 
विज्ञापन

86 वर्षीय स्वामी परमानंद ने लगवाया कोरोना टीका

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र में श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 86 वर्षीय ट्रस्टी महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है। उनके शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद ने भी टीकाकरण करवाया। स्वामी परमानंद गिरि ने कहा कि कोविड टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। 

श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और अखंड परमधाम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि रविवार को ऋषिकुल टीकाकरण केंद्र पहुंचे। टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक वे निगरानी कक्ष में रहे।

स्वामी परमानंद गिरि ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से देश का सुरक्षित रखने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पहले और बाद में मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से अपनी बारी आने पर टीकाकरण कराने की अपील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें