फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 17 नए संक्रमित मिले, लगातार दूसरे दिन एक भी मौत नहीं

Thu, 25 Feb 2021 07:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या घटकर 351 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या भी 96837 हो गई है। आज 52 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार  गुरुवार को 18291 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में नौ कोरोना मरीज मिले हैं।  जबकि हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, चंपावत और चमोली में एक-एक मरीज मिला है। जबकि ऊधमसिंह नगर , अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी कोरोना संक्रमित केस सामने नहीं आया है। 

Corona in Uttarakhand: कोरोना से लड़ने में ही नहीं, टीका लगवाने में भी आगे स्वास्थ्य कर्मी 
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1690 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी दर 96.45 प्रतिशत हो गई है। 

विज्ञापन

कोरोना के प्रति जागरूक करने के दिए निर्देश

देहरादून में चंदरनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने शहर के पार्षदों, स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मातहतों को कहा कि पार्षद और अन्य कर्मचारियों को कोरोना के प्रति जागरूक करें।

सीएमओ ने कहा कि शहर में 12 प्राथमिक केंद्र हैं। इनमें वाहृय रोग विभाग (ओपीडी), महिलाओं की जांच, बच्चों की देखभाल के अलावा तमाम सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में लोगों को यहां पर सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।

ताकि, गरीब और अन्य जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। इस दौरान सीएचसी रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी राकेश बिष्ट, डॉ. गीता खन्ना आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें