कई तरह के ब्रांड के सस्ते देशी घी बाजार से एकाएक गायब हो गए हैं। तिरुपति मंदिर के प्रसाद में देशी घी में मिलावट का खुलासा होने के बाद देहरादून समेत विभिन्न जिलों में सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके चलते दक्षिण भारत की कई कंपनियों के देशी घी अब दुकानाें से गायब हो गए हैं। बता दें कि बाजार में 200 रुपये में सप्लाई हो रहे घी की भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही थी।
तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डुओं में मिलावट के बाद खाद सुरक्षा विभाग ने प्रदेश भर में छापेमारी कर जगह-जगह देशी घी के सैंपल लिए हैं। अभी तक 113 देशी घी के विभिन्न ब्रांड के सैंपल लिए गए हैं। इसका बाजार में असर दिखाई दे रहा है। बाजार के जानकारों का मानना है कि करीब 40 ब्रांड के देशी घी की बिक्री हो रही है।
ये भी पढ़ें...Mussoorie: बर्तन में थूक कर चाय पिला रहे दो युवक, घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल, दून में भी सामने आया ये मामला
एक माह बाद साफ हो सकेगी स्थिति
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए सैंपल रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। इनमें कुछ सैंपल दक्षिण भारत से सप्लाई होने वाले घी के भी है। इन सैंपल की रिपोर्ट एक माह में आने की उम्मीद है। जिसके बाद बाजार में बिक रहे घी की असलियत पर स्थिति साफ हो सकेगी।