फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी में खड़ी दो कारों के टायर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पॉश कॉलोनी रेसकोर्स में चोरों ने दो कारों के टायर चोरी कर लिए। महज 14 मिनट में चोरों ने दोनों कारों के टायर खोल डाले। दोनों जगहों पर सीसीटीवी कैमरों में चोरों की हरकत कैद हो गई। पीड़ितों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने तहरीर लेने से ही इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उनसे तहरीर मंगवाई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विनय सचदेवा सोमवार रात को रेसकोर्स में अपने दोस्त अभिषेक लूथरा के घर गए हुए थे। उन्होंने अपनी सेल्टॉस कार उनके घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह उठे तो देखा कि उनकी कार ईंटों पर खड़ी हुई थी। चारों टायर गायब थे। थोड़ी देर बाद एक और कार को देखा तो उसके भी टायर चोरी हुए थे। यह कार गैलोड्स इम्पोरियम की मालिक रूबी सिंह की है।
विनय सचदेवा ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरों में देखा तो पता चला कि उनकी कार के टायर मंगलवार तड़के 04 बजकर 14 मिनट पर खोले गए हैं। जबकि, रूबी सिंह की कार के टायर 04 बजकर 28 मिनट पर। दोनों जगह एक ही चोर ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब पुलिस को शिकायत की गई तो पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। लेकिन, अब शाम के समय पुलिस का फोन आया कि तहरीर दे देंगे तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस मामले में इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें