फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरथ के दिल का दर्द आखिर जुबान पर आ ही गया

Tue, 31 Jan 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tirath singh rawat
विज्ञापन
चौबट्टाखाल के भाजपा विधायक तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि अगर वह नेता होते तो उनका टिकट नहीं कटता। पर आजकल नेता दूसरे लोग हो गए हैं। फिर भी पार्टी का जो आदेश होगा वही करेंगे। तीरथ ने यह भी जोड़ा कि वह भ्रष्टाचार से बाहर और ‘अंदर’ भी लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कुछ कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत भी मौजूद थे। उनका टिकट कटने पर सवाल पूछे गए तो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का दर्द छलक पड़ा। टिकट कटने से नाराजगी के सवाल पर तीरथ बोले कि पीड़ा स्वाभाविक है।

यह कष्ट मुझको नहीं मेरे कार्यकर्ताओं को, आम जनता को हुआ है। यह पीड़ा दिख भी रही है। आखिर मैं कार्यकर्ता हूं, सिपाही हूं। मैं जिन भी पदों पर रहा मैंने कार्यकर्ता के तौर पर काम किया, न कि नेता के तौर पर। यदि मैं नेता होता तो शायद मेरे साथ आज यह स्थिति नहीं होती, लेकिन मैं नेता नहीं हूं।
विज्ञापन


मैं आज भी कार्यकर्ता हूं, सिपाही हूं। तीरथ यहीं नहीं रुके, वह बोले कि फिर भी जो मेरे लिए आदेश होगा मैं वही करूंगा, लेकिन प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार से बाहर भी और ‘अंदर’ भी लड़ता रहूंगा। तीरथ ने कहा कि वास्तव में मैं विधायक रहा हूं, प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं। संगठन की कई जिम्मेदारियों पर रहा हूं और राष्ट्रीय स्तर पर भी काम किया।

तीरथ ने कहा कि भाजपा में उन्होंने ऐसा दौर भी देखा जबकि पार्टी के अंदर कुछ नहीं था। अटल जी का साथ भी देखा है। इसके बाद कांग्रेस की हरीश सरकार में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में पार्टी और जनता के साथ खड़े रहने की बात कहकर तीरथ ने अपने बयान को संतुलित करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें