रुड़की के खानपुर-पुराकाजी बॉर्डर पर बुधवार देर रात लकड़ी की तस्करी में पुलिस के जवान आपस में ही हाथापाई कर बैठे। जिससे में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
लकड़ियां ला रही एक ट्राली को रोका
हुआ यूं कि रात में पैट्रोलिंग कर रहे पुलिस के दो जवानों ने बॉर्डर से तस्करी कर लकड़ियां ला रही एक ट्राली को रोक लिया। इस पर ट्राली ड्राइवर ने खानपुर पुलिस चौकी के दूसरे जवान को फोन कर मौके पर बुला लिया।
और दो अन्य जवानों से ट्राली को जाने देने के लिए कहा। जिस पर जवानों में हाथापाई हुई और एक जवान दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।